तिवारीपुर में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, तीन के खिलाफ तहरीर।

😊 Please Share This News 😊
|
तिवारीपुर में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, तीन के खिलाफ तहरीर
गोरखपुर, समाचार पत्रिका।
तिवारीपुर के मंझरिया निवासी एक मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वह दो दिनों से अपने घर से लापता था। पत्नी ने जब उसकी तलाश की तो शनिवार को वह घायल हालत में अस्पताल में भर्ती मिला। जहां उसने पत्नी को बताया कि उसे मारा-पीटा गया है। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां, देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पति की मौत के बाद पत्नी ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पत्नी का कहना है, कुछ दबंग लोग उनकी जमीन हड़पना चाहते थे। इस बात को लेकर उनके पति से विवाद चल रहा था।
तिवारीपुर इलाके के मंझरिया गांव निवासी 40 वर्षीय रामरक्षा निषाद पेंट- पॉलिश का काम करता था। 17 मार्च की सुबह कुछ पैसे लेकर वह साइकिल से काम के लिए निकला। लेकिन, शाम तक वापस घर नहीं पहुंचा। पति के घर न पहुंचने पर परिवार के लोग परेशान हो गए। पत्नी द्रोपती देवी उनकी खोजबीन कोशिश करती रही। इस बीच किसी ने बताया कि उसका पति घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। द्रोपती देवी जब अस्पताल में पहुंची तो पति को काफी चोट लगी हुई थी। पूछने पर पति ने बताया कि उसे मारा-पीटा गया है। शनिवार को उसके पति की हालत गंभीर हो गई।
डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिए। शनिवार की रात 2 बजे मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। द्रौपदी देवी ने बताया, हमारी एक जमीन है। जिसे गांव के कुछ दबंग हड़पना चाहते हैं। इसी बात को लेकर हमारे पति का गांव के लोगों का विवाद चल रहा था। पति जमीन बेचना नहीं चाहते थे। जबकि,दबंग हमारे खेत को जबरन हड़पना चाहते थे। आशंका है कि इसी विवाद में हमारे पति को मारा पीटा गया, जिससे उनकी मौत हो गई।
रामरक्षा के परिवार में पत्नी के अलावा का एक बेटा और एक बेटी है। परिवार में बुजुर्ग माता-पिता और एक भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। तिवारीपुर थाना प्रभारी सूरजभान सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |