प्रथम स्थान पाने वालें बच्चों का हुआ सम्मान।

😊 Please Share This News 😊
|
प्रथम स्थान पाने वालें बच्चों का हुआ सम्मान
जैतपुर(गोरखपुर),सामाचार पत्रिका।
गोरखपुर मंडल स्काउट गाइड रैली में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरौली ने स्काउट वर्ग में पूरे मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोरखपुर के एमएसआई इंटर कालेज में 22 दिसम्बर से 24 दिसम्बर तक मंडलीय स्कॉउट गाईड रैली आयोजित की गई थी। जिसमे गोरखपुर जिला ओवरऑल चैंपियनशिप हुआ था। स्काउट गाइड में प्रथम स्थान आने वाले बच्चों को आज विद्यालय में प्रमाण पत्र दिया गया। इस दौरान शिक्षिका सरोज मल्ल ने कहा कि बच्चों के अंदर असीम ऊर्जा होती है।बस इनको सही दिशा और मार्गदर्शन मिले तो यह बच्चे स्कूल के साथ-साथ अपने अभिभावक का नाम रोशन कर सकते हैं।विद्यालय की इस उपलब्धि पर शिक्षिका सुनीता वर्मा, सुमन मणि त्रिपाठी, प्रीति पाल, राम मनोहर पाण्डेय सहित अन्य शिक्षकों ने प्रसन्नता ब्यक्त की है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |