मनबढ़ पर मारपीट और छेड़खानी का आरोप

😊 Please Share This News 😊
|
गोरखपुर, समाचार पत्रिका।
चौरीचौरा। चौरीचौरा क्षेत्र के एक गांव में मायके आई एक बेटी ने गांव के ही एक मनबढ़ पर छेड़खानी व मारपीट का आरोप लगाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़िता ने पुलिस को दिए गए तहरीर में कहा है कि नशे में धुत गांव का एक युवक सुबह घर के पास आया और अकेले देखकर छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर परिवार के लोग जुटे तो मनबढ़ गाली व धमकी देते हुए फरार हो गया।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |