चौरीचौरा में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

😊 Please Share This News 😊
|
चौरीचौरा में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
गोरखपुर, समाचार पत्रिका।
चौरीचौरा। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डुमरी खास के कस्बा टोला में एक महिला ने गुरुवार की रात संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
डुमरी खास के कस्बा टोला निवासी मन्नू यादव की पत्नी प्रियंका यादव (35) ने गुरुवार की रात लगभग 10 बजे घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मन्नू यादव ने बताया कि घर के सभी लोग घोठ पर थे। उसी दौरान प्रियंका ने यह कदम उठा लिया। घोठ से आने के बाद घटना की जानकारी होने पर मन्नू ने अपने ससुराल के लोगों व पुलिस को इसकी सूचना दिया। प्रियंका के मायके के लोग रात में ही पहुंचे और शव के अंतिम संस्कार की बात कही। मन्नू के परिजनों ने किसी भी तरह के विवाद होने से इंकार किया है। मृतका चार बच्चों की मां थी। मन्नू की शादी 14 वर्ष पूर्व देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के सिंधुवां में हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |