तरकुलहा देवी मंदिर से गायब हुई महराजगंज की वृद्धा

😊 Please Share This News 😊
|
तरकुलहा देवी मंदिर से गायब हुई महराजगंज की वृद्धा।
गोरखपुर, समाचार पत्रिका।
चौरीचौरा। महराजगंज जिले के फरेंदा विकास खंड क्षेत्र के भैसहिया बाबा टोला निवासिनी चानमती (75) पत्नी स्वर्गीय रामबचन बीते 14 जून को किसी कार्यक्रम में शरीक होने तरकुलहा देवी मंदिर आई थी।
वह अचानक दिशा भ्रमित होकर कहीं अन्यत्र चली गई और उनका पता नही चला। घर के लोगो ने तमाम खोजबीन किया। लेकिन उनका पता नहीं चला। उनके पुत्र ने गुरुवार को चौरीचौरा पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने वृद्ध महिला के गायब होने की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। परिजनों का कहना है कि दो दिन बाद भी उनका पता नही चला है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |