पुरानी रंजिश में युवक की हत्या।

😊 Please Share This News 😊
|
गोरखपुर, समाचार पत्रिका।
सहजनवां, वीपी सिंह।
गीडा थाना क्षेत्र के बरहुआ में बहुभोज में आए युवक को खाना खाकर जाते समय रॉड और कुदाल से मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार गीडा थाना क्षेत्र के बरहुआ निवासी कोदई निषाद के बड़े लड़के सोनू की 12जून को शादी हुई थी और 14 जून को बहुभोज का कार्यक्रम आयोजित था। जिसमे कोदई के सभी रिस्तेदारो के साथ ही बेतऊआ उर्फ चनऊ निवासी उनकी लड़की का देवर 24 वर्षीय हेमंत निषाद ऊर्फ शेरू भी आया था। शेरू भोजन के बाद रात्रि करीब 11.30 बजे अपनी बाइक से घर जा रहा था कि रास्ते में आरोपियों ने घेर कर उसे बुरी तरह से मारा पीटा। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाय गया। जहा डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने छः लोगो को नामजद किया है। लोगो के अनुसार कोदई निषाद और आरोपित सगे पट्टीदार है। तीन वर्ष पहले आरोपित के घर शादी में मृतक भी आया था।भोजन करते समय किसी बात को लेकर मारपीट हुआ था। मामला थाने तक गया था। लेकिन रिस्तेदारो की पहल पर सुलह हो गया था। तीन साल तक सब कुछ ठीक था।
इस संदर्भ में थाना प्रभारी गीडा राहुल कुमार सिंह ने बताया कि छः लोगो को नामजद किया गया है। शव को पी एम के लिए भेज दिया गया है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |