गीडा प्रशासन ने अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, चलवाया बुलडोजर

😊 Please Share This News 😊
|
गोरखपुर, समाचार पत्रिका।
सहजनवां, वीपी सिंह।
औद्योगिक विकास प्राधिकरण गीडा में सड़क के किनारे अवैध कब्जा करने वालो को खिलाफ गीडा प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जे को हटा दिया। जिससे अन्य अवैध कब्जा करने वालो में हड़कंप मचा हुआ है।
मंगलवार को तहसीलदार गीडा बृजमोहन शुक्ल के नेतृत्व में गीडा प्रशासन और पुलिस की टीम पहुची। पिपरौली चौकी से लेकर रिलायंस पेट्रोल पम्प तक सड़क के किनारे लोग अवैध रूप से कब्जा किये हुए थे। पहले तो उन्हें कब्जा हटाने के लिए कुछ घण्टे समय दिया गया। जब लोगो ने कब्जा नही हटाया तो गीडा प्रशासन ने बुलडोजर लगा कर अवैध कब्जे को ध्वस्त करा दिया। और चेतावनी भी दिया गया कि तीन दिन के अंदर जो भी मलवा है। उसे हटा लिया जाय। नही तो गीडा प्रशासन द्वारा उन्हें जब्त कर लिया जायेगा।
तहसीलदार गीडा ब्रजमोहन शुक्ल ने कहा कि चेतावनी और नोटिस देने के बाद भी अवैध कब्जा नही हटाया गया था। जिसे पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया है।
इस दौरान प्रभारी अवैध निर्माण नन्दकिशोर जायसवाल, प्रबन्धक विद्युत सुरेश यादव, अवर अभियंता विवेक वर्मा, सहायक प्रबन्धक बृजेश अग्रहरी, सहायक प्रबन्धक राजकुमार, प्रभारी निरीक्षक गीडा राहुल सिंह सहित तमाम पुलिसकर्मी मौजूद थे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |