बच्चों के विवाद में मनबढ़ों ने ईंट से महिला का सिर फोड़ा

😊 Please Share This News 😊
|
गोरखपुर, समाचार पत्रिका।
सहजनवां, वीपी सिंह।
हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के सोनबरसा चौकी अंतर्गत अतरौला में बीते रविवार की शाम बच्चो के विवाद में कुछ मनबढो ने एक महिला को ईंट से मारकर सर फोड़ दिया। जिससे महिला घायल हो गयी, वही महिला ने आरोपियों के खिलाफ चौकी पर तहरीर दिया है।
बताते चले कि प्रभावती देवी पत्नी हरेंद्र ग्राम अतरौला की निवासिनी है। बीते दिनांक 5 जून रविवार की शाम को गांव पर बच्चे खेल रहे थे, आपस मे बच्चो ने विवाद कर लिया। उसके बाद गांव के कुछ मनबढो ने प्रभावती देवी के घर आकर ईंट से उनका सिर फोड़ दिया, ग्रामीणो के जुटने पर मनबढ़ भाग गए।
इस सम्बंध में सोनबरसा बाबू चौकी प्रभारी नवनीत नागर ने बताया कि तहरीर मिली है, आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |