योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बना उत्तम प्रदेश: सरवन निषाद

😊 Please Share This News 😊
|
योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बना उत्तम प्रदेश: सरवन निषाद
गोरखपुर, समाचार पत्रिका।
चौरीचौरा। विधायक ई. सरवन निषाद व ब्रह्मपुर विकास खंड की ब्लॉक प्रमुख सुमन यादव ने ब्रह्मपुर ब्लॉक पर केक काटकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन को बड़े धूमधाम से मनाया और उनके स्वस्थ व उज्जवल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर ई. सरवन निषाद ने कहा कि सीएम योगी की अगुवाई में उत्तर प्रदेश आज भारत का नंबर वन प्रदेश बनने के राह पर अग्रसर है और उत्तर प्रदेश आज उत्तम प्रदेश बनकर तैयार है। विधायक ने आगे कहा कि 2017 मे मुख्यमंत्री ने जब से उत्तर प्रदेश का बागडोर अपने हाथो में लिया था तब देश के अर्थव्यवस्था में उत्तर प्रदेश का छठवां स्थान था लेकिन मुख्यमंत्री ने कुशल नेतृत्व का ही यह परिणाम हुआ कि आज उत्तर प्रदेश भारत का दूसरा सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश बन गया है। ब्रह्मपुर विकास खंड की ब्लॉक प्रमुख सुमन यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने नेतृत्व में आज प्रदेश की जनता काफी खुश और गरीबों को मुफ्त में राशन देकर उन्होंने साबित किया है कि अगर सोच व कर्म ईमानदार हो तो प्रदेश को नंबर वन बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में भाजपा नेता दीपक जयसवाल, राजकुमार गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मानवेन्द्र यादव, हरेन्द्र यादव, रामसागर निषाद, रामसेवक निषाद, दिलीप यादव, शलेन्द्र निषाद समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |