पर्यावरण की सुरक्षा ही जीवन का आधार- प्रो. केशव सिंह

😊 Please Share This News 😊
|
गोरखपुर,समाचार पत्रिका।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में पौधरोपण एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता प्रो केशव सिंह ने स्वयं सेवकों सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हमारे जीवन का आधार है। यदि हम अर्थ को सुरक्षित रखेंगे तभी हमारा जीवन सुरक्षित होगा। इसके साथ छेड़छाड़ और हरे पेड़ों की कटाई से निश्चित रूप से जीवन का विनाश होगा।
डॉ. मीतू सिंह ने कहा कि पेड़ पौधे हमारे जीवन का आधार हैं, पेड़ पौधे ही हमारा जीवन है यदि हम पेड़,पौधों की सुरक्षा नहीं करेंगे हमें सांस लेने के लिए आक्सीजन की कमी हो जाएगी। हमारा जीवन संकट में पड़ जाएगा। तो आइए पेड़ लगाकर अपना और अपनों का जीवन सुरक्षित करें। क्योंकि इस संकट से हमें पेड़ पौधे ही बचा सकते हैं। रजिस्ट्रार विश्वेश्वर प्रसाद ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति में हार्डवेयर तो एक ही प्रकार के हैं लेकिन उनमें जो सॉफ्टवेयर है वह सभी में अलग-अलग प्रकार के पाए जाते हैं व्यक्ति यदि चाहे तो उसकी सहायता से विभिन्न प्रकार के क्रिएटिव कार्य कर सकता है ,जो देश ,समाज राष्ट्र के विकास में सहायक हो। निश्चित रूप से विश्व पर्यावरण दिवस यह संदेश देता है कि पेड़ पौधों की सुरक्षा में अपना योगदान करें और उनका महत्व समझे उनके प्रति संवेदनशील बने। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, स्वयं सेविकाओं को पर्यावरण सुरक्षा, संरक्षा और जागरूकता के लिए शपथ दिलाया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रजिस्ट्रार डॉ विश्वेश्वर प्रसाद प्रो केशव सिंह, प्रो सुषमा पांडे, डॉ मीतू सिंह,राजू मौर्या,विनीत सिंह,बालेंदु यादव एवं स्वयं सेवक,स्वयं सेविकाएं उपस्थित रहे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |