सहजनवां में खिड़की काटकर घर में घुसे चोर, नकदी और गहने समेटे

😊 Please Share This News 😊
|
सहजनवां में खिड़की काटकर घर में घुसे चोर, नकदी और गहने समेटे।
गोरखपुर, समाचार पत्रिका।
सहजनवां क्षेत्र सीहापार दक्षिणी टोले में बुधवार की रात चोरों ने एक मकान में पीछे से खिड़की काटकर नकदी, सामान और सोने-चांदी का गहना समेट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घटनास्थल के निरीक्षण के बाद चोरों की तलाश कर रही है।
सीहापार दक्षिणी टोला निवासी सुधीर यादव इंजीनियर हैं। वह परदेश में रहते हैं। पिछले साल ही उनकी शादी हुई थी। कुछ दिनों पहले ही सुधीर की पत्नी मायके चली गई। सुधीर के भाई सुनील ही मकान की देखरेख कर रही थे। गुरुवार की सुबह सुनील मकान के पीछे गए तो खिड़की कतई देखकर वह सन्न रह गए। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |