निजी भूमि में अवैध रूप से पुलिया का कराया जा रहा निर्माण

😊 Please Share This News 😊
|
गोरखपुर, समाचार पत्रिका।
सहजनवां, वीपी सिंह।
सहजनवा तहसील क्षेत्र के खोरठा में पीडब्लूडी द्वारा गांव के कुछ मनबढो के दबाव में नीजी भूमि में पुलिया का निर्माण करा रहे है। पीड़ित ने एसडीएम सहजनवा से शिकायत कर कार्य रोकने की मांग किया है।
मिली जानकारी से विनोद पुत्र रामदिवाकर निवासी खोरठा ने उपजिलाधिकारी सहजनवा को शिकायत कर आरोप लगाया कि पीडब्लूडी द्वारा सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। उसी के बगल में निजी भूमि गाटा संख्या 514 और 806 पड़ता है। लेकिन गांव के कुछ मनबढ़ व्यक्ति जबरजस्ती नीजी भूमि में पुलिया का निर्माण करा रहे है।विरोध करने पर मारपीट पर आमादा है। पीड़ित ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाया है।
इस बाबत एसडीएम सहजनवा ने कहा कि मामला संज्ञान में नही है। फिलहाल लेखपाल को मौके पर भेज कर जांच कराया जायेगा।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |