समाधान दिवस पर आए 31 मामले, 11 का हुआ निस्तारण

😊 Please Share This News 😊
|
गोरखपुर, समाचार पत्रिका।
सहजनवां वीपी सिंह।
थाना समाधान दिवस पर सहजनवा थाने में नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस दौरान 13 मामले आये थे। जिसमें सभी राजस्व समन्धित मामले थे। 8 मामले का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया है। शेष मामले के लिए राजस्व टीम गठित की गयी है।
गीडा थाना में समाधान दिवस की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक गीडा राहुल सिंह ने किया। इस दौरान 10 मामले आये थे। जिसमे 8 राजस्व तथा 2 पुलिस के थे। पुलिस सम्बंधित दो मामले का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। तथा शेष राजस्व सम्बंधित मामले के निस्तारण के लिए राजस्व टीम गठित किया गया।
हरपुर बुदहट थाने में समाधान दिवस की अध्यक्षता थानाध्यक्ष नितिन रधुनाथ श्रीवास्तव ने किया। यहां 8 मामले सभी राजस्व से सम्बंधित थे। एक मामले का निस्तारण मौके पर किया गया।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अंजुल कुमार,एसआई सुशील सिंह,एसआई,अनीश शर्मा, एसआई अजय कुमार श्रीवास्तव, कानूनगो यदुवंश यादव, इब्राहिम सहित नेक लेखपाल और पुलिस कर्मी मौजूद थे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |