गीडा प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण को किया ध्वस्त

😊 Please Share This News 😊
|
गोरखपुर, समाचार पत्रिका।
सहजनवां, वीपी सिंह।
सहजनवा थाना क्षेत्र भीटी रावत टोला चकिया में गीडा सेक्टर 26 में गीडा द्वारा अधिग्रहित भूमि पर कुछ लोगो द्वारा पक्का निर्माण करा लिया गया था। जिसको लेकर गीडा प्रशासन ने कब्जा करने वालो को कई बार कब्जा हटाने के लिए नोटिस दिया था। लेकिन कब्जा नही हटाया गया।
बुधवार को तहसीलदार गीडा बृजमोहन शुक्ल के नेतृत्व में गीडा प्रशासन तथा गीडा तथा सहजनवा की पुलिस के साथ मौके पर पहुचे। तो देखा कि रमाकांत पुत्र दुर्बल, बसन्त पुत्र दुर्बल द्वारा गीडा अधिग्रहित भूमि पर दोनो लोगो द्वारा 2019 में चारदीवारी,एक पक्का कमरा दो टीनशेड का निर्माण कराकर अवैध कब्जा किया गया था। जिसको हटाने के लिए गीडा प्रशासन द्वारा कई बार नोटिस दिया गया था। लेकिन कब्जा नही हटाया गया था। गीडा प्रशासन में बुधवार को पुलिस मौजूदगी में जेसीबी से अवैध कब्जा को हटाया।
वही कब्जा करने वाला रमाकांत ने बताया कि मंगलवार को शाम सात बजे गीडा प्रशासन द्वारा नोटिस चस्पा किया था। आज गीडा प्रशासन ने बिना कुछ बताए ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू करा दिया।
तहसीलदार गीडा बृजमोहन शुक्ल ने कहा कि गीडा अधिग्रहित भूमि पर अवैध कब्जा किया था। बार बार नोटिस दिया गया था। लेकिन कब्जा नही हटाया गया था। आज कार्रवाई की गयी है।
इस दौरान तहसीलदार सहजनवा केशव प्रसाद भूमि अधिग्रहण अधिकारी एन जायसवाल वरिष्ठ प्रबन्धक सिविल एससी मिश्रा सहित भारी पुलिस बल मौजूद थी।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |