पोखरे की भूमि पर अवैध कब्जे को ग्रामीणों का प्रदर्शन भाजपा नेत्री पर लगाया अवैध कब्जा करने का आरोप

😊 Please Share This News 😊
|
गोरखपुर, समाचार पत्रिका।
सहजनवां, वीपी सिंह।
सहजनवा तहसील क्षेत्र के कुर्सा गांव में भाजपा नेत्री द्वारा पोखरे तथा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन किया और प्रशासन से मामले की जांच कराकर अवैध कब्जा हटाने की मांग की।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पर्वतराज उर्फ महंथ मिश्र ने आरोप लगाया कि भाजपा नेत्री द्वारा गांव के पोखरे की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। जिससे ग्रामीणों के घरों की जल निकासी बन्द हो चुकी है। इसके अलावा गांव में जो सरकारी भूमि है उस भूमि पर अवैध रूप से पक्का निर्माण कर कब्जा कर लिया है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा सीएम सहित उच्चधिकारियों से की गयी। लेकिन भाजपा नेत्री के दबाव में प्रशासन द्वारा अभी तक कोइ कार्रवाई नही किया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग किया है कि मामले की जांच कराकर सरकारी भूमि पर किये गये अवैध कब्जे को हटाया जाय। नही तो ग्रामीण धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
प्रदर्शन करने वालो में उमाशंकर,तारकेश्वर,रमेश,विद्या देवी,सन्ध्या, सरस्वती,आनन्द रामानुज,रामरक्षा,बिहारी मिश्र,सत्यदेव,राजुअरुं पासवान,सागर आदेश उपाध्याय सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |