दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर रोक दी शादी, नहीं पहुंची बारात

😊 Please Share This News 😊
|
♦लड़की के पिता ने दहेजलोभियों के खिलाफ तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग।
गोरखपुर, समाचार पत्रिका।
सहजनवां, वीपी सिंह।
सहजनवा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी एक लड़के की शादी चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी। शादी की तिथि जैसे नजदीक आयी तो लड़के पक्ष के परिजनों द्वारा बुलेट तथा दो लाख नकद की मांग होने पर लड़की पक्ष ने जब असर्थता दिखायी तो वह नियत तिथि लड़का, लड़की के घर बारात लेकर नही पहुचा। जिससे शादी की तैयारियां अधूरी रह गयी। लड़की के पिता ने दहेज लोभियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी से रामजीत प्रसाद पुत्र स्व सौखी निवासी जोधपुर थाना चौरीचौरा जिसके लड़की की शादी 22 अप्रैल 2022 को सहजनवा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी एक युवक के साथ तय थी। शादी की सारी व्यवस्था कर लिया गया था। दो वर्ष पूर्व मंगनी में करीब 1.50 लाख खर्च किया था। जिसमे लड़के तथा परिजनों के उपहार भी शामिल है। एक सप्ताह पूर्व लड़के के भाई ने फोनकर कहा कि बुलेट और दो लाख रुपये देने पर ही बारात जायेगी। नही तो शादी नही होगी। 15 अप्रैल को लड़की पक्ष के लोग लड़के के घर पहुच कर इतना दहेज देने में असमर्थता दर्ज कराई। लेकिन लड़के पक्ष के लोग एक न सुने। शादी के नियत तिथि 22 अप्रैल को लड़का बारात लेकर लड़की के घर नही गया। तो परिजन और रिस्तेदार सख्ते में आ गये। फोन पर बात होती रही लेकिन लड़के पक्ष के परिजन बुलेट और दो लाख नकद मांग पूरी होने पर ही घर बारात लाने का आश्वासन देते रहे। फिलहाल लड़का बारात लेकर नही पहुचा। जिससे पीड़ित होकर लड़की के पिता ने थाने पर दहेज की मांग पूरा न होने पर बारात न लाने की तहरीर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस बाबत प्रभारी निरीक्षक अंजुल कुमार ने कहा कि दोनों पक्षो को थाने पर बुलाया गया। जानकारी लेने के बाद ही कोई निर्णय लिया जायेगा।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |