नोटिस देने के बाद भी नहीं हटवाया अवैध कब्जा

😊 Please Share This News 😊
|
गोरखपुर, समाचार पत्रिका।
सहजनवां, वीपी सिंह।
पिपरौली बुजुर्ग में स्थित पोखरे पर अवैध रूप से किये गये कब्जे को तहसील प्रसाशन द्वारा नोटिस देने के बाद भी अभी तक नही हटाया गया है। जिसको लेकर तहसील प्रसाशन अवैध कब्जा करने वालो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने जा रही है।
करीब एक सप्ताह पूर्व तहसील प्रशासन के निर्देश पर राजस्व कर्मियों द्वारा पोखरी की भूमि का पैमाइस कर भूमि को चिन्हित किया गया था। उसी दौरान अवैध कब्जा करने वालो को कब्जा हटाने की चेतावनी दी गयी थी। जब कब्जा नही हटा तो तहसील प्रशासन द्वारा अवैध कब्जा करने वालो को कब्जा हटाने के लिए नोटिस दी गयी थी। जिसमे एक सप्ताह का समय देते हुए यह भी चेतावनी दी गयी थी कि यदि प्रशासन द्वारा कब्जा हटाया जायेगा सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत अवैध कब्जा करने वालो के खिलाफ 5 साल की सजा, जुर्माना, मुकदमा पंजीकृत कराते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जायेगी। सभी खर्च अवैध कब्जा करने वालो से वसूला जायेगा। एक सप्ताह बीतने को है। लेकिन अवैध कब्जा करने वाले अपना पैर जमाये हुए है।
इस बाबत उपजिलाधिकारी सहजनवा सुरेश राय ने कहा कि यदि नोटिस के बाद अवैध कब्जा नही हटाया गया है। तहसील प्रशासन ऐसे लोगो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। जो खर्च आयेगा इन्ही से वसूली की जायेगी।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |