अमृत सरोवर योजना के तहत पोखरे का किया भूमिपूजन

😊 Please Share This News 😊
|
अमृत सरोवर योजना के तहत पोखरे का किया भूमिपूजन।
गोरखपुर, समाचार पत्रिका।
चौरीचौरा। अमृत सरोवर योजना के तहत विकास खंड सरदारनगर के ग्राम पंचायत सथरी में स्थित शिव मंदिर पोखरे का गुरुवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तथा ग्राम प्रधान संघ संरक्षक गिरिजेश सिंह के नेतृत्व में प्रमुख प्रतिनिधि हरेंद्र यादव ने भूमि पूजन किया।
वैदिक मंत्रोचार के साथ पंडित प्रेम चंद तिवारी द्वारा सम्पन्न कराया गया। अमृत सरोवर योजना के तहत चयनित सथरी गांव का शिव मंदिर पोखरा करीब डेढ़ हेक्टेयर में स्थित है। इस योजना के तहत पोखरे का सुन्दरीकरण होगा। पोखरे के चारो तरफ पक्का घाट बनाया जाएगा। लोगों को सुबह-शाम पोखरे की रौनक बनी रहे। इसके लिए लाइट की समुचित व्यवस्था की जाएगी। पोखरे मे पानी पर्याप्त बना रहे। इसके लिए पौधारोपण कर हरियाली तैयार की जाएगी। इस योजना को गति देने के लिए ग्राम प्रधान ममता सिंह की मौजूदगी में भूमि पूजन किया। प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि गांव के लोगों को आश्वासन दिया कि पोखरे के सुन्दरीकरण में अगर जो कार्य ग्राम पंचायत निधि से नही हो पाएगा। उसे क्षेत्र पंचायत निधि से करा कर इस योजना को पूरा करने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप ग्राम विकास अधिकारी राकेश ठाकुर, एपीओ अवधेश वर्मा, आशीष यादव, नबी हसन, पूर्व ग्राम प्रधान मोलहू प्रसाद, राम भरत दुबे, नुर हसन, जय गोपाल दुबे, दिनेश पासवान, सुरेन्द्र प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |