पूर्व डिप्टी सीएम ने किया ब्राह्मण जनकल्याण समिति के पोस्टर का विमोचन

😊 Please Share This News 😊
|
पूर्व डिप्टी सीएम ने किया ब्राह्मण जनकल्याण समिति के पोस्टर का विमोचन।
गोरखपुर, समाचार पत्रिका।
चौरीचौरा। अखिल भारतीय ब्राह्मण जनकल्याण समिति के राष्ट्रीय मंत्री करुणेश पांडेय के नेतृत्व में संगठन के लोगो व पोस्टर का विमोचन उत्तरप्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने अपने आवास पर किया।
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कार और संस्कृति को बचाने के लिए ब्राह्मणों को आगे आना चाहिए। संगठन में शक्ति होती है। उन्होंने संगठित रहकर समाज का मार्गदर्शन करने का आह्वान किया। करुणेश ने बताया कि देश ,धर्म ,संस्कृति फतह ब्राह्मण रक्षा के संकल्प को आधार बनाकर संगठन की गई इस पत्रिका के विमोचन समाज को संगठित करने के उद्देश्य से किया गया है ,संगठन के पदाधिकारी अब संगठन के पोस्टर को लेकर हर ब्राह्मण परिवार तक जाएंगे उनकी समस्या सुनेंगे तथा त्वरित निस्तारण का प्रयास भी करेंगे। यह पोस्टर ब्राह्मण समाज तथा युवा पीढी को जागरूक करने के साथ साथ उन्हें अपनी संस्कृति व देश के साथ जोड़ने में अहम भूमिका अदा करेगी ।इस दौरान मुख्य रूप से ब्राह्मण जनकल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ नितेश मिश्रा,कानपुर जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा,देवेश उपाध्याय, डीके पांडेय, विनय शुक्ला,गौतम पांडेय आदि मौजूद रहे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |