सार्वजनिक रास्ते पर अवैध कब्जा निर्माण कार्य रुका सीएम पोर्टल पर शिकायत कर अवैध कब्जा हटाने की मांग

😊 Please Share This News 😊
|
समाचार पत्रिका ब्यूरो
सहजनवां वीपी सिंह
तहसील क्षेत्र के धर्मदासपट्टी में सार्वजनिक रास्ते की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा होने से नवनिर्मित बन रहे रास्ते का निर्माण रुक गया है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर अवैध कब्जा हटाने की मांग किया है। जिससे निर्माण हो रहे रास्ते को पूर्ण कराया जा सके।धर्मदासपट्टी निवासी सौरभ शुक्ला ने आरोप लगाया है कि गांव के लोगो को आने जाने के लिए पुस्तैनी सार्वजनिक रास्ता है। जिससे गांव के लोग आते जाते है। बरसात के समय मे रास्ता कच्चा होने से जल जमाव की स्थित बनी रहती है। प्रधान द्वारा सार्वजनिक रास्ते का निर्माण कराया जा रहा था। लेकिन गांव के कुछ मनबढ़ किस्म के लोग बीच रास्ते मे नादा सहित पक्का निर्माण कराकर रास्ते के निर्माण कार्य को रोक दिये है। जिससे विकास कार्य रुक गया है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर अवैध कब्जा हटाने की मांग किया है।
प्रधान प्रतिनिधि महेंद्र यादव ने कहा कि सरकारी भूमि पर रास्ते का निर्माण करा रहे थे। बीच रास्ते मे कुछ लोगो द्वारा अवैध निर्माण कराकर विकास कार्य रोक दिया है।
इस बाबत उपजिलाधिकारी सहजनवा सुरेश राय ने कहा कि यदि सार्वजनिक रास्ते पर अवैध कब्जा किया गया है तो उसे तत्काल हटाया जायेगा।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |