मिशन शक्ति के तहत देवस्थलों पर महिलाओ को किया गया जागरूक*

😊 Please Share This News 😊
|
*
समाचार पत्रिका ब्यूरो
सहजनवां वीपी सिंह
मिशन शक्ति फेज-4 के तहत हरपुर बुदहट पुलिस लगातार महिलाओ और बालिकाओ को जागरूक कर रही हैं। इसी क्रम में आज थाना क्षेत्र के बिगहि स्थित बरमबाबा स्थान पर पूजा पाठ के लिये जुटी महिलाओ और बालिकाओ को महिला बिट सिपाहियों द्वारा जागरूक किया गया। महिला बिट सिपाही मंजुला पांडेय ने कहा कि महिलाओं को कोई परेशान करें तो तुरंत पुलिस में शिकायत करें, महिलाएं कमजोर नहीं है, केवल जागरूक होने की जरूरत है। महिलाओं को जागरुक करते हुए 1090,181,112,1076 हेल्पलाइन नंबरो के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गयी। शेरनी दस्ते की महिला सिपाही सुधा यादव ने बालिकाओं व ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं तथा बच्चियों को मिशन शक्ति अभियान व सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून के बारे में जानकारी दी, उन्हें सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए नियम-कानून के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर कांस्टेबल रोहित चौधरी, और गड़मान्य लोग मौजूद रहे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |