मिशन शक्ति के तहत छात्रा बनी एक दिन की सांकेतिक थानाध्यक्ष

😊 Please Share This News 😊
|
समाचार पत्रिका, ब्यूरो।
सहजनवां, वीपी सिंह।
प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु मिशन शक्ति अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में मिशन शक्ति फेज -4 के तहत आज हरपुर बुदहट थाने में पुलिस की कार्यशैली जानने के लिये एक स्कूल की छात्रा अनु श्री सिंह को सांकेतिक थानाध्यक्ष बनाया गया। छात्रा ने थानाध्यक्ष बनने के बाद कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क सहित अभिलेखों के रखरखाव की जानकारी ली।
अनु श्री सिंह ने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए आत्मविश्वास की जरूरत है। सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत महिलाओं को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है, लेकिन महिलाओं/बालिकाओ को भी चाहिए कि वह शारीरिक रूप से आत्मनिर्भर बने, जिससे वह किसी भी परिस्थितियों का सामना कर सकें। इस दौरान उपनिरिक्षक उदयभान सिंह, दिवान अचुत्यानन्द राय, महिला बीपीओ सहित विद्यालय की छात्राये उपस्थित रही।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |