रास्ता निर्माण के पूर्व दहशत फैलाने के लिए असलहा लहराते युवक का सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

😊 Please Share This News 😊
|
समाचार पत्रिका, ब्यूरो।
सहजनवां, वीपी सिंह।
सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव में रास्ता निर्माण कराने को लेकर करीब दो वर्षों से विवाद चल रहा था। एक पक्ष द्वारा लगातार विरोध कर रास्ता निर्माण को रोक दिया जाता था। इसी परिवार का एक युवक जो मनबढ़ किस्म है अवैध असलहा लेकर चलता है। जिसका सोशल मीडिया पर अवैध असलहे के साथ फोटो वायरल हुआ है।
बताते चले कि सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव में सरकारी खण्डजा का निर्माण हो रहा है। उस भूमि में कई सहखातेदार है। एक व्यक्ति ने अपनी नीजि भूमि को रास्ता निर्माण कराने के लिए दे दिया था। लेकिन विरोधी रास्ता निर्माण नही करने दे रहे थे। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व व पुलिस टीम ने मौके पर पहुच कर रास्ता निर्माण कराया। राजस्व और पुलिस के आने के पूर्व रास्ता निर्माण को लेकर पहले से ग्रामीण वहां मौजूद थे। विरोध करने वाले एक परिवार का युवक दहशत फैलाने के लिए अवैध असलहा लेकर पहुच गया। जिसका किसी ने पीछे से फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वही पुलिस के संज्ञान में भी मामला चला गया है। पुलिस युवक के बारे में जानकारी कर रही है।
इस बाबत उपनिरीक्षक सुशील सिंह ने कहा कि असलहा के साथ युवक का फोटो मिला है। जिसके बारे में जानकारी ली जा रही है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |