मिसेज इंडिया डॉ.रागिनी पाण्डेय का हुआ भव्य स्वागत, आइडियल इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ कार्यक्रम

😊 Please Share This News 😊
|
♦मिसेज इंडिया डॉ.रागिनी पाण्डेय ने कहा- पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के साथ कर सकती हैं अपना सपना साकार।
गोरखपुर, समाचार पत्रिका।
आर.ए. पाण्डेय।
चौरीचौरा। खोराबार क्षेत्र के प्यासी कुईं बाजार स्थित आइडियल इण्टर कालेज में मंगलवार को मिसेज इंडिया डॉक्टर रागिनी पाण्डेय के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान 2022 की मिसेज इंडिया का खिताब जीतने वाली डॉक्टर रागिनी पाण्डेय का स्वागत किया गया। डॉ श्रीमती पाण्डेय ने कार्यक्रम के आयोजक व कालेज के प्रबन्धक शम्भू शरण यादव का आभार जताया और कहा कि हुए कहा कि लोगो का जो स्नेह और प्यार मिल रहा है, उसके लिए वह आभारी है। धराधाम प्रमुख डॉ सौरभ पाण्डेय ने कहा कि उनकी धर्मपत्नी डॉ रागिनी पाण्डेय को जो सम्मान मिला है, वह सम्मान उसे मिल सकता है, जिनके अन्दर लगन व निष्ठा होगा। उन्होंने विश्व चर्चित संगठन धराधाम इंटरनेशनल के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि देश विदेश से सैकड़ों राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुए है। 2022 में मिसेज इंडिया का खिताब हासिल कर उनकी धर्मपत्नी ऑनरेरी डॉ रागिनी ने गोरखपुर का नाम रौशन किया है।
आइडियल इण्टरमिडिएट कालेज के प्रबन्धक ने उन्हें मिसेज इंडिया का ताज हासिल करने पर बधाई दिया। कार्यक्रम के दौरान डी के कराटे ट्रेनिंग सेंटर की तरफ कराटे की भी प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानाचार्य इन्द्रासन यादव, शिक्षक जितेंद्र सिंह, प्रबन्धक संघ अध्यक्ष मनोज यादव, समाजसेवी संदीप त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार अनिल यादव, ट्विंकल त्रिपाठी, डी के कराटे ट्रेनिंग सेंटर प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार, समीर पाण्डेय सहित विद्यालय के समस्त अध्यापक/अध्यापिका का छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |