सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 90 मामले आए, 5 का हुआ निस्तारण – समाचार पत्रिका

समाचार पत्रिका

Latest Online Breaking News

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 90 मामले आए, 5 का हुआ निस्तारण

😊 Please Share This News 😊

समाचार पत्रिका, ब्यूरो।
सहजनवां, वीपी सिंह।

शनिवार को सहजनवा तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी प्रशासन पुरुषोत्तमदास गुप्ता तथा उपजिलाधिकारी सुरेश राय की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। इस दौरान 90 मामले आये जिसमे 3 राजस्व तथा 2 आपूर्ति विभाग के मामले का निस्तारण मौके पर किया गया। इस दौरान राजस्व 50,पुलिस 8 विकास 20,अन्य 12 मामले आये। राजस्व सम्बंधित मामले के निस्तारण के लिए राजस्व टीम गठित किया गया। पुलिस सम्बंधित मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
फरियादियों में लाल बहादुर निवासी टेकुआपाती खाली भूमि पर पड़ोस का एक व्यक्ति कब्जा कर रहा है। जवाहिर निवासी नगवा ने विरोधी द्वारा मकान निर्माण कार्य रोकने की फरियाद लगाई। अयोध्या सिंह निवासी हड़ियाकला मेहदावल ने दामाद द्वारा नशे की हालत में लड़की का उत्पीड़न करने की शिकायत किया। निर्मला निवासी लखनापार प्रधान द्वारा उत्पीड़न किये जाने का आरोप लगाया।अनीता निवासी सहबाजगंज वार्ड 5 मनबढ़ द्वारा इंटरलॉकिंग उखाड़ कर फेंक देने की फरियाद लगायी।
इस अवसर पर तहसीलदार केशव प्रसाद,नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह,सीओ अजय कुमार सिंह कानूनगो यदुवंश यादव, इब्राहिम सहित अनेक विभाग के अधिकारी और राजस्व कर्मी मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

error: Content is protected !!