शादी का झांसा देकर दो वर्ष से युवती से कर रहा था दुष्कर्म – समाचार पत्रिका

समाचार पत्रिका

Latest Online Breaking News

शादी का झांसा देकर दो वर्ष से युवती से कर रहा था दुष्कर्म

😊 Please Share This News 😊

शादी का झांसा देकर दो वर्ष से युवती से कर रहा था दुष्कर्म।

सहजनवां, समाचार पत्रिका।

गीडा थाना क्षेत्र के पिपरौली चौकी अंतर्गत एक गांव की युवती को शादी का झांसा देकर दो वर्ष से दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया। पुलिस दोनों पक्षो को थाने पर बुलाकर समझौता करने की कोशिश किया। लेकिन बात नही बनी। वही पुलिस कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
मिली जानकारी से गीडा थाना क्षेत्र के पिपरौली चौकी अंतर्गत एक गांव की युवती का गोरखपुर निवासी एक युवक से दो वर्ष पूर्व नजदीकियां बढ़ गयी थी। युवती के बगल में युवक के चाचा का रिस्ता है। युवक अक्सर आता जाता था। उसी दौरान दोनों का रिश्ता प्रेम प्रसंग में बदल गया था। इस दौरान युवक शादी का झांसा देकर दो वर्ष से दुष्कर्म कर रहा था। जब युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो वह टाल मटोल कर रहा था। जब युवती को धोखा देने की आशंका हुआ तो उसने आरोपी प्रेमी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर करवाई की मांग किया। पुलिस ने शुक्रवार को दोनो पक्षो को थाने पर बुलाया लेकिन युवक के परिजन शादी करने के लिए राजी नही हो रहे थे। जिससे बात नही बन सकी। पुलिस ने सजातीय मामला देखते हुए समझौता करने का निर्देश दिया। फिलहाल दोनो पक्षो के बीच समझौता नही हो सका है। पुलिस ने पीड़ित को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
इस बाबत थाना प्रभारी एसपी सिंह ने कहा कि दोनों पक्षो को थाने पर बुलाया गया था। यदि समझौता नही हुआ तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

error: Content is protected !!