गोरखपुर: मजदूरी कर घर लौट रही महिला के साथ छेड़खानी, पीड़िता ने हेल्पलाइन पर दी सूचना, पुलिस देख बाइक छोड़ फरार हुए मनचले – समाचार पत्रिका

समाचार पत्रिका

Latest Online Breaking News

गोरखपुर: मजदूरी कर घर लौट रही महिला के साथ छेड़खानी, पीड़िता ने हेल्पलाइन पर दी सूचना, पुलिस देख बाइक छोड़ फरार हुए मनचले

😊 Please Share This News 😊

गोरखपुर: मजदूरी कर घर लौट रही महिला के साथ छेड़खानी, पीड़िता ने हेल्पलाइन पर दी सूचना, पुलिस देख बाइक छोड़ फरार हुए मनचले।

समाचार पत्रिका, ब्यूरो।
सहजनवां , वीपी सिंह

गीडा थाना क्षेत्र के गीडा सेक्टर 13 के पास एक प्लाई फैक्ट्री में मजदूरी कर घर वापस लौट रही महिला के साथ एक बाइक सवार तीन मनचले ने अकेला देखकर छेड़छाड़ शुरू कर दिया था। पीड़िता द्वारा महिला हेल्पलाइन पर सूचना देने पर मौके पर पुलिस आता देख तीनो मनचले बाइक छोड़ कर फरार हो गये। पुलिस बाइक को उठाकर थाने लाई। महिला की शिकायत पर तीनों मनचलों के बारे में जानकारी ले रही है।
मिली जानकारी से थाना रुधौली जिला बस्ती निवासी एक महिला 30 वर्ष जो सहजनवा में किराए का मकान लेकर अपने दो बच्चियों के साथ रहती है। तथा गीडा स्थित एक प्लाई फैक्ट्री में मजदूरी करती है। रविवार को दिन में 12 बजे के करीब महिला को जानकारी मिली कि खलीलाबाद निवासी फुंफ़ा का देहांत हो गया है। वह फैक्ट्री से छुट्टी लेकर पैदल ही खलीलाबाद के लिए निकली थी। अभी वह गीडा सेक्टर 13 स्थित एक होटल के पीछे पहुची ही थी कि एक बाइक पर सवार तीन मनचले अकेला देखकर रास्ता रोक लिए और अश्लीलता की सारी हदें पार करने लगे। मनचलों की हरकत देख विरोध भी किया। लेकिन अपने हरकत बाज नही आये। इसके बाद पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन पर घटना की सूचना दे दिया। पुलिस देख तीनो मनचले बाइक छोड़कर फरार हो गये। पुलिस मनचलों की बाइक थाने पर लाकर आरोपियों की तलाश कर रही है।
इस बाबत चौकी इंचार्ज पिपरौली बैजनाथ बिंद ने कहा कि महिला की शिकायत पर गया हुआ था। तीनो मनचले देखकर फरार हो गये। एक बाइक बरामद की गयी है। जिसकी जांच कराई जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

error: Content is protected !!