छात्र-छात्राओं संग बैठककर पुलिस कार्यप्रणाली की दी जानकारी

😊 Please Share This News 😊
|
छात्र-छात्राओं संग बैठककर पुलिस कार्यप्रणाली की दी जानकारी।
गोरखपुर, समाचार पत्रिका।
तिवारीपुर थाना परिसर में शुक्रवार को गौरव विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं संग बैठक पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। छात्राओं को मिशन शक्ति के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।
प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि शोहदों और मनचलों से डरने की जरूरत नहीं है। शासन ने छात्राओं व महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया है। किसी भी तरह की हरकत होती है तो तुरंत 1076, 1090 या फिर 112 पर फोन करके आप खुद व दूसरी महिलाओं व युवतियों की भी सुरक्षा कर सकती हैं। इस दौरान छात्र-छात्राओं को थाना स्तर की कार्यप्रणाली से भी अवगत कराया। महिला हेल्प डेस्क, कार्यालय, बंदी गृह दिखाकर अपराध व अपराधियों से निपटने के तरीके भी बताए। छात्रा अर्चना, अंशिका व खुशी के सवालों का जवाब देते हुए महिला आरक्षी पूनम ने रास्ते में या कहीं भी अगर शोहदे तंग कर रहे हैं तो तुरंत डायल 112 पर कॉल करें। पुलिस तुरन्त मौजूद होकर कार्रवाई करेगी। छात्र-छात्राओं में मिष्ठान वितरित कर उन्हें उपहार में कॉपी व पेन दिया गया।
इस दौरान विद्यालय के प्रिंसिपल गौरव उत्तम, शिक्षक विनीत मिश्र, अवधेश सिंह, अछत चौधरी, जीतेन्द्र, उपनिरीक्षक सदानंद सिन्हा, विनोद कुमार, आलोक पांडेय, हीरालाल आदि मौजूद रहे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |