मरीजों की सेवा करना पुनीत कार्य- विमलेश पासवान – समाचार पत्रिका

समाचार पत्रिका

Latest Online Breaking News

मरीजों की सेवा करना पुनीत कार्य- विमलेश पासवान

😊 Please Share This News 😊

गोरखपूर सामाचार पत्रिका

बांसगांव के विधायक विमलेश पासवान ने कहा कि मरीजों की सेवा करना पुनीत कार्य है। देश के प्रधानमंत्री हमेशा असहायों की मदद में तत्पर रहते हैं। उनके दिखाए मार्गों पर हम सभी को चलना चाहिए। दिल में सेवा का भाव होगा तभी देश का विकास सम्भव है।

विधायक विमलेश पासवान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन अवसर पर शुक्रवार को जिला अस्पताल के इमरजेंसी, मेल आर्थो, फीमेल आर्थो आदि वार्डों में भर्ती मरीजों के बीच फल विरतण कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास के लिए चौबीसों घंटे काम करते रहते हैं। हमें भी सीख लेने की जरूरत है। विधायक ने फल वितरण के दौरान मरीजों व उनके तीमारदारों से बातें भी की। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल के वार्डों की व्यवस्था देखकर वह काफी खुश हैं। हर बेड पर मरीजों को समय पर दवाइयां दी जा रही हैं। खासकर आर्थो वार्डों में भर्ती 60 प्रतिशत मरीजों का ऑपरेशन हुआ है। निजी अस्पतालों से भी बढ़-चढ़कर अच्छी व्यवस्थाएं यहां देखने को मिली हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

error: Content is protected !!