बड़ौदा से घर लौट रहा युवक हुआ जहरखुरानी का शिकार

😊 Please Share This News 😊
|
रिपोर्ट: आर०ए० पांडेय
समाचार पत्रिका, गोरखपुर
चौरीचौरा। झंगहा थाना क्षेत्र के बोहाबार निवासी बबलू साहनी जहरखुरानी का शिकार हो गया। वह बड़ौदा से घर के लिए चला था लेकिन रास्ते मे शुक्रवार को उसे जहरखुरानों ने शिकार बना दिया और उसके सारे समान को लूट लिया। बबलू गुजरात के बड़ोदरा से घर लौट रहा था। शुक्रवार को गोरखपुर में पहुंचा और घर लौटते समय रास्ते में परिजनों से मोबाइल पर बात कर कुछ देर में घर पहुंचने की बात बताया था।शनिवार को सुबह तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दिया। शनिवार को दिन में चार बजे बबलू पैदल ही अर्धबेहोशी की हालत में अपने घर पहुंच गया। परिजनों ने बताया कि वह कुछ बता नहीं पा रहा है। उसके पास का मोबाइल, बैग और जेब से पैसा गायब है। परिजनों का मानना है कि उसके सारा सामान जहरखुरानों ने लूट लिया है। युवक के पूरी तरह से होश में आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की जानकारी हो पाएगी।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |