सहजनवा विधायक ने तरकुलहा में हो रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण

😊 Please Share This News 😊
|
रिपोर्ट: आर०ए० पांडेय
समाचार पत्रिका, गोरखपुर
चौरीचौरा (गोरखपुर) विधानसभा सहजनवा के विधायक शीतल पांडेय ने बुधवार को चौरीचौरा स्थित तरकुलहा मन्दिर परिसर में हो रहे विकास कार्यों का भाजपा नेता अजय कुमार सिंह टप्पू के साथ निरीक्षण किया। तरकुलहा मन्दिर परिसर में दो करोड़ पचहत्तर लाख की लागत से हो रहे तरकुलहा मन्दिर, बंधू सिंह शहीद स्मारक के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे शीतल पांडेय ने तरकुलहा देवी का दर्शन व पूजन किया। उन्होंने हो रहे कार्यों को देखा और वहां उपस्थित मेला दुकानदारों से विकास कार्यों से सम्बंधित सुझाव व उनकी समस्याओं के बावत जानकारी लिया। इस अवसर पर शहीद बंधू सिंह के वंशज व भाजपा नेता अजय कुमार सिंह टप्पू, मां तरकुलहा देवी व्यापार मंडल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष सुभाष पासवान, हिमाचली साहनी, राजेश जायसवाल, अमरनाथ जायसवाल, अभिनव जायसवाल, ऋषि साहनी, हरीश राजभर, बबलू पासवान, सचिन पासवान, श्री दयाल पासवान, विदेशी भारती, मनोज मौर्य, सुक्खू पासवान सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |