सपा जिलाध्यक्ष की मुश्किलें बढ़ी, महिला ने लगाया है ये आरोप

😊 Please Share This News 😊
|
रिपोर्ट: संतोष पांडेय
समाचार पत्रिका, सुल्तानपुर
सुलतानपुर में सपा जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यहां लंभुआ कोतवाली में एक महिला ने जिलाध्यक्ष समेत उनके पिता, भाई के विरुद्ध तहरीर दी है़। जिस पर पुलिस ने सपा के जिला अध्यक्ष समेत 7 के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है़। मामला लंभुआ कोतवाली के सनई रामपुर गांव की है़। जहाँ गांव निवासिनी दुर्गावती सिंह का आरोप है कि, बीते 7 जून को आरोपित सपा जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव, उनके पिता नन्हकऊ यादव, भाई रामपाल यादव, इंद्रपाल यादव, सत्यपाल यादव, जगतपाल यादव व भतीजे धर्मेंद्र यादव ने उसके खेत में लगे आम के पेड़ को काटना शुरू कर उस दिन उनको पेड़ काटने को मना किया गया तो चले गए लेकिन दूसरे दिन वो लोग दबंगई दिखाते हुए आम के तीन पेड़ काटकर उठा ले गए।
महिला ने सपा जिलाध्यक्ष पर लगाये ये आरोप :
महिला का आरोप है़ कि जब उसने और उसके बेटे ने आम के पेड़ काटने का विरोध किया तो सपा जिलाध्यक्ष और उनके परिवारीजन को रायफल लेकर मारने दौड़े और जान से मार डालने की धमकी दी साथ ही वो लोगों ने मेरे साथ गाली-गलौज भी किया वहीं जब इस मामले में सपा जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हमारे बाबा के द्वारा करीब 45 साल पहले यह भूमि पाई गई थी। पेड़ आंधी में गिर गए थे जिन्हें उनके भाई घर ले आये हैं। गिरे पेड़ मेरे अपने ही थे। सत्ता के दबाव में उन पर फर्जी मुकदमा किया जा रहा है। इस पूरे मामले पर जब लंभुआ कोतवाली के इंचार्ज सुनील कुमार पांडेय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है अन्याय किसी के साथ नही होगा।
पृथ्वीपाल यादव, सपा जिलाध्यक्ष (सुल्तानपुर)
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |