हजारों लोगों की जीविकोपार्जन का केंद्र है गीता प्रेस: सांसद – समाचार पत्रिका

समाचार पत्रिका

Latest Online Breaking News

हजारों लोगों की जीविकोपार्जन का केंद्र है गीता प्रेस: सांसद

😊 Please Share This News 😊

रिपोर्ट: प्रमोद पाल

समाचार पत्रिका, गोरखपुर

बुधवार को सांसद रवि किशन शुक्ला गीता प्रेस पंहुचे यहाँ उन्होंने प्रेस का निरीक्षण किया। सांसद ने गीता प्रेस के बारे में फैलाई गई भ्रांतियो का खंडन किया।

सांसद ने कहा कि मैं यहां आकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। बचपन से ही घर में गीता प्रेस की प्रकाशित धार्मिक पुस्तकों का अध्ययन होता रहा है व हो रहा है। गीता प्रेस अपने आप में बहुत बड़ा है। कई हज़ार कर्मचारियो को रोजगार दे उनके आर्थिक संकट को खत्म कर रहा है। ऐसे में कुछ लोगों ने गलत भ्रन्तिया फैलाई की यह बंद हो रहा है। आज यहाँ आकर यह देखने को मिला यह बहुत सारे लोगों के लिए आर्थिक श्रोत हैं। बहुत लोग इससे जुड़े है। देश ही नहीं विदेश में भी यहाँ की पुस्तके लोकप्रिय है। इन पुस्तकों से कोई भी आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त कर सकता है। सांसद ने कहा कि गीता प्रेस अद्धभुत और ऐतिहासिक है। यहाँ की पुस्तके कई भाषाओं में प्रकाशित होती है। संस्कृत,मलयालम, कन्नड़ सहित अन्य और भाषाओ में भी प्रकाशित होती है।

गीता प्रेस के व्यवस्थापक ने कही ये बात :

गीता प्रेस व्यवस्थापक लाल मणि तिवारी ने बताया कि पुस्तकों का प्रकाशन आधुनिक मशीन से किया जा रहा है। एक घंटे में 15 हजार पुस्तकों का प्रकाशन किया जा रहा है। गीता प्रेस द्वारा प्रति माह 80 लाख का वेतन दिया जाता है।जिसमें सरकारी या गैर सरकारी किसी से सहयोग नहीं लिया जाता है ।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

error: Content is protected !!