चुनावी रंजिश में प्रधान पति पर प्राणघातक हमला, केस दर्ज

😊 Please Share This News 😊
|
रिपोर्ट: आर०ए० पांडेय
समाचार पत्रिका, गोरखपुर
चौरीचौरा क्षेत्र के शत्रुधनपुर निवासी व ग्राम प्रधान प्रियंका चौहान के पति व्यास चौहान पर सोमवार की रात में चुनावी रंजिश में जानलेवा हमला किया गया। व्यास की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही संजीव चौहान के खिलाफ धारा 308, 504, 323, 506 के तहत केस दर्ज किया है। व्यास चौहान का कहना है कि वह सोमवार की रात में अपने मुर्गी फॉर्म से लौट रहा था। उसी दौरान पहले से घात लगाए आरोपी संजीव चौहान ने हमला बोल दिया और प्रधान व उसे जान से मारने की धमकी दिया। उनका कहना है कि आरोपी की पत्नी चुनाव लड़ी थी। वह हार गई। उसको लेकर रंजिश रखता है और रोज ही जान से मारने की धमकी देता था। व्यास ने बताया कि संजीव गोंडा में दरोगा है। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |