Breaking: गोरखपुर: बेलीपार में बुजुर्ग ने खुद को गोली से उड़ाया

😊 Please Share This News 😊
|
P.R. TRIPATHI
समाचार पत्रिका, ब्यूरो

बेलीपार थाना क्षेत्र के बेलीपार गांव में शनिवार की सुबह 75 वर्षीय एक वृद्ध ने अपनी लाइसेंसी बंदूक ने गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। घटना का कारण पारिवारिक अनबन बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच-पड़ताल के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
बेलीपार निवासी 75 वर्षीय लालधर निषाद पुणे शहर में रहकर पेंट-पॉलिश का काम करते थे। लालधर के पास दो बेटे और तीन बेटियां हैं। सभी शादी-शुदा हैं। वह लाइसेंसी बंदूक खरीद रखे हैं। दोनों बेटे सदानंद और दयानंद अपनी पत्नी-बच्चों के साथ पुणे में ही रहकर पेंट-पॉलिश करते हैं। लालधर निषाद कुछ दिनों पूर्व अपनी पत्नी फूलमती देवी के साथ गांव आ गए और यहीं रह रहे थे। लॉकडाउन से पहले उनकी तबियत खराब हो गई थी। वह इलाज के लिए पुणे गए थे। पत्नी फूलमती देवी के अनुसार दोनों बेटों ने इनका कोई सहयोग नहीं किया तो वह वापस छोटी बेटी सुनीता के पास मुंबई में चले गए। लॉकडाउन में ही वह निजी साधन से छोटी बेटी संगीता के गांव महसी आ गए थे। फिर वहां से बड़ी बेटी निर्मला के घर खोराबार के सिक्कों में भी गए थे। पिछले हफ्ते ही वह घर लौटे थे। फूलमती देवी ने बताया कि बेटे घर के कमरों में ताला बंदकर गेट और गाड़ी की चाबी पट्टीदारों को दे रखे हैं। जिसको लेकर छोटे बेटे दयानंद से सुबह मोबाइल पर वीडियो कॉल के जरिए काफी देर तक उनकी बातचीत हुई थी। उसके बाद वह काफी तनावग्रस्त हो गए।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |