लखनऊ: ऐतिहासिक गुरुद्वारा यहियागंज से लंगर और सूखे राशन की सेवा जारी

😊 Please Share This News 😊
|
नीरज तिवारी, लखनऊ
समाचार पत्रिका, ब्यूरो
ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु तेगबहादुर साहिब यहियागंज के सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया डॉ गुरमीत सिंह के नेतृत्व में गुरुद्वारा साहिब से दस हजार रोटियां एवं लंगर की सेवायें ट्रामा सेंटर, शताब्दी अस्पताल क्वीन मैरी अस्पताल चारबाग क्षेत्र व स्टेशन ऐशबाग पुल एवं करोना पेशेंट के लिये लंगर पहुंचाया गया। इसके अलावा संपूर्ण लखनऊ में सूखे राशन की सेवा भी निरंतर जारी रही। इस क्रम में लखनऊ में पांच सेंटरों आर्य नगर चंदर नगर आलमबाग कृष्णा नगर और महानगर द्वारा जरूरतमंद की मदद की गयी। इसी क्रम में डॉ अमरजोत सिंह के नेतृत्व में करोना जागरूकता अभियान के तहत ग्राम वासियों को करोना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिसमें ग्राम वासियों को सैनेटाइजर मास्क दवाइयां साबुन और बच्चों को बिस्कुट दिए जा रहे हैं एव ग्राम वासियों को वैक्सीन लगवाने के प्रति प्रेरित किया जा रहा है एवं कोरोना से बचाव के उपाय व बार बार हाथ धोने और साफ सफाई रखने के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। समस्त सेवाओं का संचालन यूपी सिख प्रतिनिधि बोर्ड बाबा दीप सिंह सोसाइटी सरदार प्रीत सिंह अरोड़ा जसबीर सिंह राजू देवेंद्र सिंह गगनदीप सिंह सिमरनजोत सिंह हरप्रीत सिंह विक्की सतप्रीत सिंह एवं संगतों के सहयोग से किया जा रहा है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |