PUBG में मिले प्यार की मंजिल मौत… – समाचार पत्रिका

समाचार पत्रिका

Latest Online Breaking News

PUBG में मिले प्यार की मंजिल मौत…

😊 Please Share This News 😊

 

रिपोर्ट: विजय शर्मा

समाचार पत्रिका, शामली

शामली के कंधार में रहने वाले लड़के को एक बिहार की रहने वाली लड़की से प्यार हो गया और प्यार धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगा दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने और मरने की कसमें खाई पर यह बात जब लड़के के घर वालों को जब पता चला तो उसके घर वालों ने शादी से इंकार कर दिया। इनकार करते समय यह लड़के के घर वालों ने कभी नहीं सोचा होगा कि इसका अंजाम इतना भयावह भी हो सकता है।

ऐसे हुआ था दोनों को एक दूसरे से प्यार…..

प्यार तो होना वैसे तो आम बात हैं पर यहां जिस तरीके से प्यार हुआ वह एक अलग बात है हम आप ऐसा ना समझे कि यह एक तरफा प्यार है जी नहीं यह प्यार दोनों तरफ से हुआ है। यह प्यार का रास्ता ना कोई स्कूल और ना ही कोई कॉलेज से शुरू हुआ है और न ही गली और मोहल्लों से यह प्यार शुरु हुआ है यह प्यार शुरु हुआ है पब्जी (PUBG) से इस प्यार का जोश सूत्रधार है वाह पब्जी है ऐसे में इसका जिक्र होना तो लाजमी है पर या कोई नहीं जानता था इस प्यार का अंत क्या होगा। मोबाइल पर PUBG गेम खेलने से हुई बात चीत प्यार तक पहुची ओर फिर उस प्यार ने मौत का रास्ता चुन लिया जी है यह हैरान कर देने वाला मामला जनपद शामली का है जहाँ पबजी गेम खेलते-खेलते एक लड़का और लड़की की दोस्ती हो गई फिर देखते ही देखते दोनों की दोस्ती प्यार में बदल कर परवान चढ़नेे लगी। दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का मन बना लिया पर जब घर वाले दोनों की शादी के लिए राजी नहीं हुए तो लड़के ने खुदकुशी कर ली।

मृतक लड़के की फाइल फोटो

दोनों की शादी न हो पाने की यह थी वजह…..

जिस लड़की से लड़का शादी करना चाहता था वह बिहार की रहने वाली थी। शादी का सपना लेकर लड़की बिहार से सफर तय करके यूपी तक पहुंच गई। लड़की को अपने घर देखकर लड़के के परिवार वाले हैरान रह गए। लड़की के दूसरे समुदाय से होने की वजह से लड़के के घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे और लड़की के कांधला में होने की सूचना लड़के के परिजनों ने लड़की के परिजनो को दे दिया। जिस पर बिहार से लड़की के परिजन शामली पहुँचे और लड़की को अपने साथ बिहार ले गए। गर्लफ्रैंड से जुदाई PUBG लवर सहन नही कर सका और लड़के ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। मिली जानकारी के अनुसार शामली के कांधला का रहने वाला युवक PUBG गेम खेलने के दौरान ही बिहार की रहने वाली एक युवती सपना (काल्पनिक नाम ) के करीब आ गया था। मृतक युवक शहजाद (नाम काल्पनिक) का नाम पुत्र भोंदा बताया जा रहा है। जोकि जनपद शामली के कस्बा कांधला का रहने वाला था। PUBG गेम पर हुआ प्यार के बाद दोनों ने साथ जीने साथ मरने की कसमें तक खा लीं। एक दिन दोनों ने शादी करने की योजना बनाई। उसने लड़की से यूपी आने को कहा जिसको सुनकर प्रेमिका यू०पी० के शामली में लड़के के घर पहुंच गई जिसको देखकर लड़के के परिवार के लोग दंग रह गए लड़की से परिजनो ने बात कि तो उसने बताया कि हम दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते है और वह बिहार से यहाँ शादी करने के लिए आई है। लड़की अलग समुदाई की बताई जा रही है ऐसे में जातिवाद को लेकर परिजनों ने दोनों की शादी से इंकार कर दिया और इस पूरे मामले की सूचना लड़की के परिजनों व पुलिस को दी। बाद में लड़की के परिजन लड़की को साथ ले गए…गर्लफ्रेंड के चले जाने से लड़का बहुत ही दुखी हो गया और उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ता देखकर लड़के को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया…लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी…घटना के बाद लड़के के परिवार में गम का माहौल।ओर चुपचाप लड़के के शव को सुबुर्द ए खाक कर दिया ।

मेहराज बेग ( मृतक का पड़ोसी )

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

error: Content is protected !!