छेड़छाड़ का विरोध करने पर पति को पीटा

😊 Please Share This News 😊
|
वीपी सिंह, सहजनवा
समाचार पत्रिका, ब्यूरो
हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को घर पर अकेला पाकर नशे में धुत गांव का एक मनबढ़ उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने जब विरोध किया तो वह मारपीट कर फरार हो गया। पति जब उलाहना देने आरोपी के घर पहुचा तो उसके परिजनों ने पिटाई कर दी। पीड़िता ने छेड़छाड़ के आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र की एक महिला मंगलवार की सुबह करीब 10:30 बजे अपने घर के बरामदे में अकेली बैठी थी। उसके पति किसी कार्य से बाहर गए थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव का एक मनबढ़ नशे की हालत में महिला के दरवाजे पर पहुंच गया और अकेला देखकर छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने विरोध किया तो मनबढ़ महिला को मारपीट कर फरार हो गया। कुछ देर बाद जब महिला का पति घर पहुचा तो पीड़िता ने घटना के बारे में बताया। इसके बाद वह आरोपी के घर उलाहना देने चला गया। आरोपी और उसके परिजनों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी।
थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जिसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |