उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री ने बहराइच में करंट से मरनेवालों के प्रति व्यक्त किया गहरा शोक, राहत राशि देने के निर्देश

😊 Please Share This News 😊
|
नीरज तिवारी, लखनऊ
समाचार पत्रिका, ब्यूरो
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में सोमवार को रामगांव थाना क्षेत्र के गोड़वा गांव में छत पर जाल बांधते समय लोहे की सरिया हाईटेंशन तार के छू गई थी। चपेट में आने से दो मजदूरों की झुलसने से मौत हो गई, जबकि की एक हालत गंभीर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृत मजदूरों के प्रति गहरा शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना ईश्वर से प्रार्थना की। सीएम ने तत्काल अफसरों को मृतकों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि वितरित किये जाने के निर्देश दिए हैं।
बहराइच जिले के रामगांव थाना क्षेत्र के गोड़वा गांव निवासी दीपक अपने मकान का निमार्ण करा रहै थे। सोमवार को मजदूर छत पर सरिया बांधने का काम कर रहे थे। इसी दौरान सरिया सीधा करते समय मकान के पास से गुजर रहे बिजली के हाईटेंशन तार से सरिया स्पर्श कर गई। जिससे तीन मोगरिया गांव के मजदूर परशुराम 36 वर्ष, लाडली प्रसाद 35 वर्ष व पांचू खां 36 वर्ष करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें आनन-फानन में मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |