रिश्ते का कत्ल: चाचा बना हैवान, मासूम संग मिटाई हवस की भूख – समाचार पत्रिका

समाचार पत्रिका

Latest Online Breaking News

रिश्ते का कत्ल: चाचा बना हैवान, मासूम संग मिटाई हवस की भूख

😊 Please Share This News 😊

Rep. P.R. TRPATHI

समाचार पत्रिका, गोरखपुर

इसे रिश्ते का कत्ल कहूं या कलंकित हुआ रिश्ता। कम ही होगा। उरुवा क्षेत्र के एक गांव में हवसी चाचा की भूख की कहानी सुनकर हर किसी का रिश्ते से भरोसा ही टूट जाएगा। नशे में हवसी अपनी छह वर्षीय भतीजी संग मुंह काला किया है। घटना की जानकारी होने के बाद मासूम के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस हवसी के खिलाफ केस दर्ज कर शनिवार की सुबह तुर्कवलिया नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

थानाध्यक्ष उरुवा दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना गुरुवार की है। मासूम बच्ची को उसका सगा चाचा खजनी क्षेत्र में ननिहाल घुमाने साइकिल से ले गया था। वापस लौटते समय रास्ते मे रुककर उसने ताड़ी पीया। और नशीली गोलियां भी खाई। फिर उसके बाद सेहुआ गांव के पास एकांत में ले जाकर उसके साथ मुंह काला किया।बच्ची को घर छोड़ने के बाद वह फरार हो गया। मासूम रोते हुए अपनी मां को आप बीती सुनाई। पिता की तहरीर पर पुलिस हवसी के खिलाफ धारा 376 एबी व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

error: Content is protected !!