झंगहा आगजनी कांड: कोदई निषाद के गांव नेकवार में पसरा सन्नाटा – समाचार पत्रिका

समाचार पत्रिका

Latest Online Breaking News

झंगहा आगजनी कांड: कोदई निषाद के गांव नेकवार में पसरा सन्नाटा

😊 Please Share This News 😊

Rep. R.A. PANDEY

समाचार पत्रिका, गोरखपुर

झंगहा थाना क्षेत्र के नई बाजार में बुधवार को हुई घटना के बाद से जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी कोदई निषाद के गांव नेकवार में सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव के पुरुष वर्ग के लोग घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस के सख्त रुख को देख क्षेत्र के कई अन्य गांवों के भी पुरुषों ने अपना घर छोड़ दिया है। नेकवार की सकरी गलियों से गुजरने पर इक्का-दुक्का महिलाएं दिखाई पड़ रही हैं। वह भी काफी सहमी हैं। कई घरों मेंबताला लटका हुआ है। गांव की महिलाएं बताती हैं कि रात को लगभग दो सौ की संख्या में पुलिस आई थी और घर-घर की तलाशी ली। जिन लोगों का इस घटना से कोई मतलब नहीं था और वो अपने घरों में सोए थे। पुलिस अब उनको भी उठा ले गयी है। पुलिस ने कई घरों के दरवाजों और खिड़कियों को भी तोड़ दिया है। कोदई निषाद के भाई रामसकल निषाद की 22 वर्षीय बेटी कविता साहनी को पुलिस ने पीट दिया। इसके अलावा रामसकल की दूसरी बेटी ललिता साहनी जो ब्लड कैंसर की मरीज है उसे भी मारा-पीटा गया। दोनो बहनों ने बताया कि पुलिस के लोगों ने पूरे गांव के लोगों के साथ ज्यादती की। बहुत से लोगों का मोबाइल भी पुलिस उठा ले गयी है। गांव में फैले सन्नाटे के बीच लोगों में पुलिसिया भय साफ देखा जा सकता है। गांव में मौजूद महिलाओं और बच्चों का कहना है कि जिन लोगों का इस मामले से कोई मतलब नहीं है उनके साथ न्याय किया जाना चाहिए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

error: Content is protected !!