गुरु अर्जन देव महाराज का प्रकाश पर्व सोमवार को

😊 Please Share This News 😊
|
नीरज तिवारी, लखनऊ
समाचार पत्रिका, ब्यूरो
राजधानी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब यहियागंज में सिक्खों के पांचवे गुरु शहीदों के सरताज गुरु अर्जन देव महाराज का प्रकाश पर्व कल प्रात काल पांच से दस बजे तक श्रद्धा पूर्वक मनाया जाएगा। प्रात काल पांच बजे हेड ग्रंथि ज्ञानी परमजीत सिंह द्वारा सुखमनी साहब का पाठ होगा। इसके पश्चात हजूरी रागी शबद कीर्तन करेंगे एवं दस बजे दीवान की समाप्ति होगी। गुरुद्वारा सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि करोना महामारी की भयावह स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन एवं प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार समस्त कार्यक्रम गुरुद्वारा साहब के हेड ग्रंथी एवं सेवादारों द्वारा संपन्न किया जाएगा। गुरूद्वारे के अध्यक्ष डॉ गुरमीत सिंह ने कहा कि संपूर्ण कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण किया जाएगा। गुरु अर्जुन देव का जीवन हम सबके लिए मार्गदर्शक है जो हमें जिंदगी जीने का तरीका सिखाता है, कि मुसीबत के समय हमें एक दूसरे का सहारा बनना चाहिए।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |