भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1,52,879 नए मामले आए सामने

😊 Please Share This News 😊
|
देश मे पिछले 24 घंटे के भीतर कोविड-19 के 1,52,879 नए मामले सामने आने के बाद कुल पॉजिटिव केसों की संख्या अब 1,33,58,805 हो गई है। 839 नई मौतों के बाद अब कुल मौतों का आंकड़ा 1,69,275 के पार पहुंच गया। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 11,08,087 है और डिस्चार्ज हुए केसों की कुल संख्या 1,20,81,443 है। बचाव को लेकर देश में कुल 10,15,95,147 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।
उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में सबसे ज्यादा नए कोविड-19 के संक्रमित मरीज मिले हैं। राजधानी लखनऊ में पिछले 24 घंटे में संक्रमित मरीजों की संख्या 4,059 हो गई है।शनिवार को उत्तर प्रदेश में कुल 12,787 नए मरीज मिले। राजधानी लखनऊ में लगातार कोविड-19 के संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। स्थिति बहुत भयावह ही होती जा रही है। शनिवार को राजधानी लखनऊ में कोविड-19 से 23 मौत हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश में यह आंकड़ा 48 मौतों का है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |