राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत कोविड पॉजिटिव…

😊 Please Share This News 😊
|
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत कोविड पॉजिटिव…
नागपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत कोविड जांच में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संघ की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार उन्हें इसके बाद नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
संघ ने इस बात की जानकारी एक ट्वीट के माध्यम से दी। जिसमें कहा गया है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत की कोविड जांच की गई। शुक्रवार दोपहर पता चला है कि वह कोरोना संक्रमित मिले हैं। उनको कोरोना के सामान्य लक्षण थे, जिसके बाद जांच की गई। उनको किन्ग्सवे अस्पताल नागपुर में भर्ती कराया गया है।
सात मार्च को भागवत ने लगवाया था कोरोना टीका…
बीते 7 मार्च को मोहन भागवत ने कोरोना का टीका लगवाया था। इस दौरान उनके साथ संघ के सुरेश भय्याजी जोशी ने भी नागपुर में पहला टीका लगवाया था।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |